Breaking News

अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेसियों ने देश के अमर शहीदों का किया स्मरण : विश्व आदिवासी दिवस पर समाज के गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / सिविल लाइन स्थित गोंडवाना भवन में आज कांग्रेस ने 9 अगस्त को क्रांति दिवस के अवसर पर देश के अमर शहीदों का पुण्य स्मरण किया। इस मौके पर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने विभिन्न वर्गों में बंटे अलग-अलग नेताओं को एक सूत्र में पिरोया और आजाद भारत की कल्पना को साकार करने भारत छोड़ो आंदोलन का शुभारंभ किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई के फलस्वरूप 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल,  महापौर धीरज बाकलीवाल, कमल नारायण रुंगटा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। गया पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश के लिये बलिदान दिया है। हम अपने उन महापुरुषों को को नहीं भूल सकते जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर देश को आजादी दिलाई।

विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज के प्रमुख नेताओं का सम्मान

छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कारपोरेशन के अध्यक्ष अरुण वोरा ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत के नव निर्माण में उनका बड़ा योगदान है। देश की आजादी से लेकर सुरक्षा सहित हर क्षेत्र में आदिवासी समाज के अदम्य साहस दिखाया।

वोरा ने युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी कांग्रेसजनों को शुभकामनाएं दी और युवा कांग्रेस को अपनी शक्ति का इस्तेमाल कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का आव्हान किया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। अगस्त क्रांति दिवस के साथ-साथ विश्व आदिवासी दिवस और युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।

इस मौके पर आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष अरुण वोरा, गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, परमजीत सिंह भुई, देवेश मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, महीप सिंह भुवाल सहित कांग्रेस जनों ने केंद्रीय गोंडवाना समाज के महासचिव सीताराम ठाकुर और सचिव पन्नालाल नेताम का शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोतीलाल श्रीवास्तव के पौत्र पप्पू श्रीवास्तव का सम्मान शाल व श्रीफल से किया गया। कार्यक्रम में हमीद खोखर, पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण की सदस्य रामकली यादव, रत्ना नारमदेव, कमलनारायण रुंगटा, भगवती ठाकुर, सदाबहार, शिवाकांत तिवारी, सुशील भारद्वाज, नासिर खोखर, अनूप वर्मा, छाया चौधरी, मीना पाल, मासूब अली, संदीप वोरा, मनोरमा कसार, विकास यादव, सैय्यद सैफ, वंदना चौहान, अनीस रजा, बृजमोहन तिवारी, राहुल अग्रवाल, क़ादिर चौहान, वहीद चौहान, लेखराम यादव, विद्या यादव, विजय कुमार, कुणाल तिवारी, एम पी गोयल, पप्पू श्रीवास्तव, सौरभ ताम्रकार, राकेश साहू, निशांत गोड़बोले, मोहित वालदे, विनोद सेन, बिजेंद्र भारद्वाज, मनदीप भाटिया, मनहरण साहू, सन्नी साहू, नंदू ध्रुव, कमलेश नागरची,उपस्थित थे।

Check Also

सुशासन का दूर-दूर तक अता-पता नहीं … और साय सरकार मना रही सुशासन तिहार – जंघेल

द सीजी न्यूज दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोआर्डिनेटर देवकुमार जंघेल ने बयान जारी कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!