Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया सी एंड डी प्लांट का लोकार्पण : ईंट पत्थर के मलबे से होगा पेवर ब्लॉक, ड्रेन कवर का निर्माण

मकानों की टूट-फूट से निकले मलबे के ढेर का बेहतर प्रबंधन होगा  द सीजी न्यूज रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात के दौरान रायपुर के हीरापुर जरवाय में सी एंड डी प्लांट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों में निर्माण गतिविधियों में वृद्धि होने से तोड़फोड़ और अन्य प्रक्रियाओं से निकलने वाले मलबे …

Read More »

11 करोड़ से बनेगा शिवनाथ रिवर फ्रंट : शहर के नागरिक ले सकेंगे नदी किनारे प्रकृति की खूबसूरती का आनंद : विधायक, महापौर और आयुक्त ने किया स्थल निरीक्षण

निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ करे नगर निगम : वोरा द सीजी न्यूज दुर्ग / शिवनाथ नदी के तट पर अब शिवनाथ रिवर फ्रंट का निर्माण किया जाएगा। आज विधायक अरुण वोरा ने महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त लोकेश चंद्राकर के अलावा विभागीय अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने शिवनाथ नदी के किनारे रिवर फ्रंट बनाने की योजना को …

Read More »

ब्रेकिंग : अब गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि‘ योजना : कल 20 अप्रैल को सीएम भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ

61 विकासखंड सामुदायिक क्षेत्रों के 6111 ग्राम पंचायतों में लागू होगी योजना प्रत्येक ग्राम पंचायत को दो किश्तों में मिलेगी 10-10 हजार रुपए की राशि द सीजी न्यूज राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सामुदायिक विकासखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों के तीज त्यौहार, संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि‘ योजना प्रारंभ की जा रही …

Read More »

18 लाख की लागत से डामरीकरण कार्य प्रारंभ : विधायक, महापौर ने किया भूमिपूजन

द सीजी न्यूज दुर्ग/ आज शहर विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने वार्ड 30 में मान होटल के पास डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के अवसर पर अरुण वोरा ने कहा कि अच्छी सड़कों का निर्माण होने पर बाजार आने-जाने वालों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। बारिश के मौके पर भी लोग आसानी से आवागमन कर …

Read More »

17 लाख लीटर की नई पानी टंकी से पटरीपार में दूर होगा जलसंकट : विधायक वोरा ने पाइपलाइन का इंटरकनेक्शन कार्य शीघ्र पूरा करने कहा

द सीजी न्यूज दुर्ग/ पटरीपार के वार्ड 17 से 22 तक 5 वार्ड की 28 हजार से ज्यादा आबादी को जल्द ही भरपूर पेयजल उपलब्ध होगा। शक्ति नगर पानी टँकी को प्रारंभ करने के दिशा में लीकेज वाल्व को सुधारकर नई टँकी की लाइन जोड़ने का कार्य प्रारंभ किया गया है। इससे पहले पानी टँकी में पानी भर कर ओवरहेड …

Read More »

पीएम मोदी की नकल करना कॉमेडियन श्याम रंगीला को भारी पड़ा : वन विभाग ने भेजा नोटिस : 11 हजार रुपए जुर्माना वसूला

नीलगाय को खाद्य पदार्थ खिलाने के कारण भेजा गया नोटिस द सीजी न्यूज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी जैसे कई लोगों की मिमिक्री कर सुर्खियां बटोरने वाले मिमिक्री आर्टिस्ट श्याम रंगीला नई मुश्किलों में घिर गए। राजस्थान में वन विभाग ने रंगीला को नोटिस थमाया। उनसे 11 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। उन्हें वाइल्ड लाइफ …

Read More »

लगातार बढ़ रहे कोरोना केस : स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने कहा

द सीजी न्यूज स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने देश और प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहते हुए कोरोना की जांच, इलाज, इससे बचाव और नियंत्रण के लिए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने को कहा। स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड-19 …

Read More »

ब्रेकिंग : कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सली हमला

जिला पंचायत सदस्य की गाड़ी पर लगी गोली, नुक्कड़ सभा कर लौट रहे थे सभी द सीजी न्यूज छत्तीसगढ़ में बीजापुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने हमला कर दिया है। काफिले के जिस वाहन में जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप बैठीं थीं, उस वाहन पर गोलियां लगी हैं। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। …

Read More »

वोरा की पहल से सरकारी राशन दुकानों के खुलने का समय बदला : 4 घंटे के भीतर कलेक्टर ने जनहित में जारी किया आदेश

भीषण गर्मी को देखते हुए सुबह 7 से 12 बजे तक व शाम को 4 बजे से 7 बजे के बीच मिलेगा राशन स्कूली पुस्तकों व यूनिफार्म खरीदने के लिए स्कूल प्रबंधन पालकों को नहीं कर पाएंगे बाध्य द सीजी न्यूज दुर्ग / आज दोपहर में कलेक्टर जनदर्शन में विधायक अरुण वोरा ने कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा से भीषण गर्मी …

Read More »

नगर निगम की विशेष सामान्य सभा : 62 उद्योगों को संपत्ति कर में 100 फीसदी छूट का प्रस्ताव बहुमत से पारित

द सीजी न्यूज दुर्ग / नगर निगम के अंतर्गत 62 सुक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को संपत्तिकर में 100 फीसदी छूट दी जाएगी। इस संबंध में आज नगर निगम की विशेष सामान्य सभा में प्रस्ताव लाया गया जिसे बहुमत से पारित कर दिया गया। पारित प्रस्ताव को नगरीय प्रशासन विभाग को भेजा जाएगा। उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से संपत्तिकर …

Read More »

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव बरखा ताम्रकार ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात : ब्रांड छत्तीसगढ़ को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने किया विचार-विमर्श

द सीजी न्यूज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव बरखा ताम्रकार ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से ब्रांड छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के विषय पर विचार-विमर्श किया। चर्चा के दौरान बरखा ताम्रकार ने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कला, खान-पान, वन एवं जैविक …

Read More »

बिरनपुर हिंसा : पिता-पुत्र को मारने वाले 8 गिरफ्तार : छत्तीसगढ़ बंद के अगले दिन मिली थी लाशें : आगजनी करने वाले 4 आरोपी और पकड़े गए

द सीजी न्यूज बेमेतरा के बिरनपुर में 2 समुदायों में हुए खूनी संघर्ष के बाद 2 लोगों की हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव छत्तीसगढ़ बंद के अगले दिन खेत में मिले थे। पुलिस ने दोनों की पहचान पिता-पुत्र के रूप में की थी। लाश मिलने के बाद से ही पुलिस इन दोनों की हत्या करने वाले आरोपियों …

Read More »

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र : आरक्षण के संशोधित प्रावधान को संविधान की नवमी अनुसूची में शामिल करने किया अनुरोध

द सीजी न्यूज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा दिसम्बर 2022 में राज्य के विभिन्न वर्गों अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और ई.डब्ल्यू.एस. के लोगों को जनसंख्या के आधार पर आरक्षण देने के उद्देश्य से पारित विधेयक के अनुसार आरक्षण के संशोधित प्रावधान को संविधान की नवमीं सूची में शामिल करने …

Read More »

भीषण गर्मी के कारण उपभोक्ता और स्कूली बच्चे परेशान : राशन दुकानों और स्कूलों के खुलने के समय में तत्काल करें बदलाव : वोरा

द सीजी न्यूज विधायक अरुण वोरा ने आज कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा से चर्चा करते हुए राशन दुकानों और स्कूलों के खुलने के समय में परिवर्तन करने कहा। वोरा ने कहा कि वार्ड के दौरे के दौरान आम जनता द्वारा शिकायत की गई है कि बच्चों के स्कूलों और राशन दुकान के समय में बदलाव होना चाहिए। लगातार बढ़ते तापमान …

Read More »

फर्जी दस्तावेज से राज्य शासन और गृह विभाग की छवि खराब करने की कोशिश : अवर सचिव ने दर्ज कराई एफआईआर

द सीजी न्यूज छत्तीसगढ़ शासन एवं गृह विभाग की छवि खराब करने के उद्देश्य से एक फर्जी पत्र सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है। यह पत्र सभी पुलिस अधीक्षकों के नाम से छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा जारी होना बताया जा रहा है। इस पर अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव का नाम और फर्जी हस्ताक्षर भी अंकित …

Read More »
error: Content is protected !!