Breaking News

ग्रामीण से बी-1 में नाम सुधारने और नामांतरण के लिये मांगी रकम : पटवारी सस्पेंड

द सीजी न्यूज डॉट कॉम सरगुजा के कलेक्टर ने लुण्ड्रा तहसील के पटवारी (हल्का नंबर 28 ससौली) पूनम टोप्पो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने यह कार्यवाही पटवारी द्वारा ग्रामीणों से बी-1 में नाम सुधारने, फौती और नामांतरण के लिये  अवैधानिक ढंग से राशि की मांग किए जाने के मामले में की है। पटवारी पूनम टोप्पो …

Read More »

प्रधानमंत्री आवास परिसर की लचर सफाई व्यवस्था पर महापौर ने नाराजगी जताई : अफसरों को दिये कड़े निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज बोरसी में बने प्रधानमंत्री आवासों की समस्याओं का जायजा लिया। यहां के नागरिकों की शिकायतें सुनने के बाद महापौर ने अफसरों से समस्या का तत्काल समाधान करने कहा। महापौर ने  प्रधानमंत्री आवास परिसर में गंदगी देखकर सुपरवाइजर पर नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश …

Read More »

नौकरी से निकाले जाने के बाद भी स्पैरो का कर्मचारी अवैध रूप से कर रहा था टैक्स वसूली : करदाता को रसीद न देकर हजम कर ली टैक्स की रकम : अब होगी कानूनी कार्रवाई

द सीजी न्यूज डॉट कॉम भिलाई नगर/ नौकरी से निकाले जाने के बाद भी स्पैरो के एक कर्मचारी द्वारा अवैध रूप से पैसा वसूली का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर नगर निगम के उपायुक्त सुनील अग्रहरि ने इस मामले में स्पैरो कंपनी को कार्रवाई करने  पत्र लिखा है। स्पैरो कंपनी ने आरोपी सौरभ साव के खिलाफ कानूनी कार्यवाही …

Read More »

पिज्जा सेंटर, कंप्यूटर सर्विस, इंजीनियरिंग कंपनी सहित अन्य एजेंसियों में 77 पदों पर होगी भर्ती 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम संकल्प योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना व अन्य योजनाओं से विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित हितग्राहियों के लिए जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 25 सितंबर को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में किया जाएगा। इस मेले में 7 नियोक्ताओं द्वारा कुल 77 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। गांधी कंप्यूटर द्वारा मार्केटिंग …

Read More »

शहर के मेन मार्केट को व्यवस्थित करने अभियान शुरू : पहले हफ्ते समझाईश देंगे, इसके बाद होगी सामान जब्त करने की कार्रवाई

द सीजी न्यूज डॉट कॉम दुर्ग नगर निगम के कमिश्नर हरेश मंडावी के निर्देश पर मंगलवार को इंदिरा मार्केट में दुकानदारों से दुकानों के सामने सामान न रखने और अतिक्रमण न करने की अपील की गई।  बाजार विभाग की टीम ने इंदिरा मार्केट एरिया में घूम- घूम कर अपील करते हुए कहा गया कि दुकान के बाहर, फुटपाथ पर अतिक्रमण …

Read More »

गो-सेवा, गो-संरक्षण और गो-संवर्धन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य बना उदाहरण : भूपेश बघेल

गोधन न्याय योजना : पशुपालकों, गोठान समितियों और स्वसहायता समूहों को 5.24 करोड़ रुपए जारी द सीजी न्यूज डॉट कॉम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालकों, गौठान समितियों और स्वसहायता समूहों के खाते में कुल 5 करोड़ 24 लाख रुपए ट्रांसफर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की गोधन …

Read More »

निर्यात में छत्तीसगढ़ की अहम भागीदारी के लिए एयर कार्गाे की सुविधा जरूरी : भूपेश बघेल

प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर छत्तीसगढ़ में उद्योग और व्यापार की हैं असीम संभावनाएं द सीजी न्यूज डॉट कॉम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर में दो दिवसीय वाणिज्य उत्सव का  शुभारंभ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संसाधन और सभी खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। यहां उद्योग और व्यापार की असीम संभावनाएं विद्यमान है। छत्तीसगढ़ राज्य देश …

Read More »

नरवा फेस 2 : तालाबों और कुंओं के संरक्षण पर भी होगा काम, तालाबों के इनलेट होंगे ठीक, पुराने कुंए भी संरक्षित होंगे – कलेक्टर

कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने समीक्षा बैठक में दिये निर्देश नरवा फेस 2 में एरिया ट्रीटमेंट के साथ ड्रेनेज ट्रीटमेंट पर होगा पूरा जोर, प्रस्ताव तैयार जल संसाधन विभाग कर रहा सर्वे, जिन नहरों में टेल एंड तक पानी नहीं जा रहा, उनका होगा जीर्णोद्धार द सीजी न्यूज डॉट कॉम दुर्ग जिले में जलसंरक्षण की बेहद महत्वपूर्ण इकाई तालाब …

Read More »

मुख्यमंत्री ने किया वाणिज्य उत्सव का शुभारंभ

द सीजी न्यूज डॉट कॉम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित दो दिवसीय वाणिज्य उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के उद्योग  पेवेलियन का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने की। वाणिज्य उत्सव में छत्तीसगढ़ से स्टील, कृषि और वनोपज की प्रोसेसिंग से तैयार उत्पाद सहित विभिन्न क्षेत्रों …

Read More »

पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग की कार्यकारिणी घोषित

  द सीजी न्यूज डॉट कॉम शहर जिला कांग्रेस दुर्ग के अंतर्गत पूर्वी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्य‍क्ष राजकुमार पाली ने शहर विधायक अरूण वोरा के अनुमोदन और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल की अनुशंसा से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का गठन किया है। कमेटी में उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, राजेश ताम्रकार, ओम प्रकाश जोशी, इंद्रपाल सिंह भाटिया, मासूब अली, मोहम्मद …

Read More »

पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन से छत्तीसगढ़ में बदलाव की अटकलों पर पूर्ण विराम

द सीजी न्यूज डॉट कॉम पंजाब में ताजा राजनीतिक घटनाक्रम से छत्तीसगढ़ में छाया राजनीति कुहांसा पूरी  तरह साफ हो गया है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि यहां भी देर सबेर फेरबदल होगा। लेकिन दिल्ली की राजनीति से जुड़े विश्लेषकों का कहना है कि कांग्रेस ने पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने का फैसला काफी सोच समझकर लिया है। अगले साल …

Read More »

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के फैसले राज्य के आर्थिक विकास और तरक्की की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे : वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जब से सत्ता की बाडोर संभाली है, तब से सर्वहारा वर्ग के साथ-साथ किसानों के हित में निरंतर फैसले किये जा रहे हैं। किसानों की कर्ज माफी,  समर्थन मूल्य पर धान खरीदने का फैसला, राजीव गांधी …

Read More »

गौठान योजना से महिला समूहों के लिए खुले आर्थिक समृ्द्धि के द्वार

द सीजी न्यूज डॉट कॉम शासन की अति महत्वकांक्षी योजना गौठान से महिला समूहों के लिए आर्थिक आमदनी का द्वार खुला है। इससे जुड़कर महिला समूह अपने निवास स्थान में रोजगार मूलक गतिविधियों का संचालन करने में कामयाबी अर्जित की है। अवसर मिलने और आय सुनिश्चित हाने पर समूह की बहनों की जिंदगी में एक तरह से बहार आयी है। …

Read More »

मुख्यमंत्री 21 सितंबर को रायपुर में आयोजित ‘वाणिज्य उत्सव समारोह‘ में शामिल होंगे : गोधन न्याय योजना में पशुपालकों और संग्राहकों को राशि का अंतरण करेंगे

द साजी न्यूज डॉट कॉम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 सितंबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे राजधानी रायपुर के होटल बेबिलॉन कैपिटल में ‘वाणिज्य उत्सव समारोह‘ में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद बघेल दोपहर 1 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालकों और संग्राहकों के खाते में क्रय किए गए गोबर की राशि …

Read More »

राज्यपाल ने बोरगांव सड़क हादसे में 7 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कोण्डागांव जिले के बोरगांव में सड़क हादसे में 7 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस हादसे में घायल हुए …

Read More »
error: Content is protected !!