Breaking News

सीटी स्कोर 22 … फिर भी कोरोना से जंग जीत गई महिला : शंकराचार्य कोविड हॉस्पिटल में 75 साल की द्रौपदी वर्मा ने भी कोरोना को हराया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

शंकराचार्य कोविड हास्पिटल में चिकित्सकों और हेल्थ स्टाफ की संकल्पित टीम अपने सेवाभाव और उपचार करने के अनुभवों के साथ कई परिवारों को नया जीवन दिया है। हर बार क्रिटिकल मरीजों के ठीक होने पर हास्पिटल प्रबंधन को गहरी खुशी होती है। रविवार को ऐसा ही क्षण आया जब दो गंभीर मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ कर घर भेजा गया। इनमें से एक 75 बुजुर्ग महिला का सीटी स्कोर 16 था। आक्सीजन लेवल 80 तक पहुँच चुका था। यह महिला स्वस्थ होकर घर लौटीं। एक अन्य 45 वर्ष की महिला ने भी कोविड की जंग जीती, उनका आक्सीजन लेवल 60 तक गिर चुका था और सीटी स्कोर 22 था।

द्रौपदी वर्मा के पुत्र एडवोकेट एलबी वर्मा ने बताया कि माँ मोरिद में रहती हैं। वहीं पर संक्रमण का शिकार हुईं। पहले पास के प्राइवेट हास्पिटल में लेकर गए। यहां सीटी स्कैन कराया और सीटी स्कोर 16 आया। आक्सीजन लेवल 80 था। पांच दिन रहने के बाद स्वास्थ्य ठीक न होने पर शंकराचार्य कोविड केयर हास्पिटल में एडमिट कराया गया। अस्पताल में डाक्टर और नर्स उनकी माता का हौसला बढ़ाते रहे। खाना भी नर्सों ने ही खिलाया। वर्मा ने बताया कि शंकराचार्य हास्पिटल में उनकी माता को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ और वो पूरी तरह रिकवर हुईं।

45 वर्ष की महिला, सीटी स्कोर 22, आक्सीजन लेवल 60, संघर्ष का जज्बा जीत गया

सीटी स्कोर में संक्रमण की गंभीरता का स्तर 0 से 25 तक होता है। दुर्ग शहर की एक 45 वर्षीय महिला जब शंकराचार्य हास्पिटल में भर्ती हुईं तो उनका सीटी स्कोर 22 था। आक्सीजन लेवल 60 तक गिर चुका था। अपनी संकल्प शक्ति से उन्होंने कोरोना को हरा दिया। उन्होंने बताया कि हर पल उन्हें यह लगा कि हिम्मत नहीं हारनी है। मुझे हास्पिटल स्टाफ ने मेरे जैसे ही क्रिटिकल मरीजों के किस्से बताए जो ठीक हुए। इससे हौसला मिला और आखिरकार मैं कोविड से जीत गई।

क्रिटिकल मामलों में सफलता मिलने से अच्छा लगता है – डॉ. सुगम सावंत 

डाॅ. सुगम सावंत ने बताया कि कोविड के प्रोटोकाल के मुताबिक ऑक्सीजन लेवल 94 से गिरते ही हास्पिटल में एडमिट होने की सलाह दी जाती है। हास्पिटल में ऑक्सीजन के साथ ही मेडिसीन भी प्लान किये जाते हैं। हम मरीजों के हौसले पर भी काम करते हैं। संकल्प शक्ति दृढ़ रखने से और उचित इलाज से रिकवरी की राह आसान हो जाती है।

Check Also

प्रेत-बाधा का भय दिखाकर महिला से 85 लाख की ठगी

द सीजी न्यूज भिलाई। घरेलू परेशानियां दूर करने, तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ कराने का झांसा देकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!