
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
भिलाई। समाजसेवी संगठन गोल्डन एंपथी (जीई) फाउंडेशन ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तितुरडीह दुर्ग में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। फाउंडेशन ने शिक्षकों का सम्मान किया। सभी बच्चों को चाकलेट का वितरण किया गया। विद्यार्थियों ने भी शिक्षकों को उपहार दिए। वक्ताओं ने इस मौके पर शिक्षक का महत्व बताया।
फाउंडेशन के संयोजक प्रदीप पिल्लै ने शाला के प्राचार्य डीआर साहू को शाल, स्मृति चिह्न व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर शाला प्राचार्य डीआर साहू ने शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। संयोजक प्रदीप पिल्लै ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र की प्रगति का आधार स्तंभ होता है। शिक्षक हमेशा पूजनीय होता है। स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने सभी शिक्षकों को पेन भेंट कर सम्मानित किया।

फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष सुरेश कुमार ने शाला के व्याख्यातागण चरणजीत कौर भुल्लर, राजेश कुमार श्रीवास्तव, जितिंदर लाम्बा, कैलाश बनवासी, सुरेश कुमार, कनक लता वैद्य, संगीता गायकवाड़, मधुबाला कसार, गीता पिल्ले, निशा मून, राजेश मारू, लखन लाल यादव, संजू श्रीवास्तव व अनुराधा पांडेय को शॉल, श्रीफल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता राजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने आयोजन के लिए जीई फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से सुरेश कुमार, पूजा तिवारी, प्रकाश देशमुख और शिल्पा राठौर उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal