Breaking News

आयुर्वेदिक अस्पताल में खुलेगा 40 बेड का कोविड सेंटर : सारी व्यवस्था के साथ 3 दिनों में शुरू करें अस्पताल : वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

शहर में कोरोना मरीजों को बेहतर सुविधाओं के साथ इलाज मुहैय्या कराने धमधा रोड स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में 40 ऑक्सीजन बेड की सुविधा के साथ कोविड केयर सेंटर शुरू किया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने आयुर्वेदिक अस्पताल भवन का निरीक्षण करने के बाद कोविड सेंटर की तैयारियों का निरीक्षण किया। वोरा ने अधिकारियों से कहा कि ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने का कार्य जल्द से जल्द पूरा कर 3 दिनों के भीतर सेंटर को शुरू किया जाए।

वोरा ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टॉफ की पर्याप्त व्यवस्था के साथ मरीजों के भोजन और परिजनों को मरीज की तबियत की जानकारी देने रोज काउंसिलिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।उन्होंने कलेक्टर से कहा कि प्रभारी मंत्री द्वारा 1 करोड़ रुपए जिला अस्पताल में कोविड पेशेंट के इलाज और स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने हेतु स्वीकृत करने पर सहमति दी गई है। इस संबंध में विभागीय कार्यवाही करते हुए हुए जल्द से जल्द ऑक्सीजन बेड और वेन्टीलेटर्स की संख्या बढ़ाई जाए।

वोरा ने शहर के मुक्तिधामों में बढ़ते दबाव को देखते हुए वार्ड 56 बघेरा और वार्ड 57 उरला में मुक्तिधाम में शेड निर्माण, फेसिंग, बाउण्ड्रीवाल, शोकसभा हॉल के लिए 15-15 लाख, वार्ड 18 शक्तिनगर में मुक्तिधाम में शेड निर्माण, पेवर ब्लाक व अन्य कार्यों के लिए 10 लाख और प्रभारी मंत्री मद से पोटिया वार्ड 54 व बोरसी वार्ड 51-52 में मुक्तिधाम के उन्नयन के लिए 10-10 लाख रुपए की स्वीकृति भी दी। कोविड सेंटर निरीक्षण के दौरान नगर निगम के कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, समाजसेवी नंदू महोबिया, सुमित वोरा, प्रदेश युंका महासचिव संदीप वोरा, एल्डरमैन अंशुल पांडेय मौजूद थे।

Check Also

15 रिटायर्ड कर्मचारियों ने फर्जी मृत्यु दावा कर निकाल लिये पेंशन के 1 करोड़ 19 लाख

द सीजी न्यूज पाटन। जिले के 15 रिटायर्ड कर्मचारियों ने खुद को मृत बताकर डेथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *