Breaking News

गन्दगी फैलाने पर आयुक्त ने भैंस खटाल संचालक पर लगाया जुर्माना

द सीजी न्यूज  दुर्ग/ निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे ने खटाल संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि जल्द से जल्द शहर से बाहर गोकुल नगर में शिफ्ट हो जाएं। आज वार्ड 43 में गंदगी देखकर कमिश्नर ने बल्ला डेयरी व नरेंद्र डेयरी के संचालकों से 500-500 रुपए का अर्थदंड वसूल करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य …

Read More »

महापुरुषों के दिखाए पथ पर चल रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

द सीजी न्यूज  मुख्यमंत्री भूपेश  बघेल ने एक निजी चैनल के लांचिंग अवसर पर कहा कि उनकी सरकार महापुरूषों के दिखाए पथ पर चल रही है और जनहित में काम कर रही है। उनकी सरकार ने किसानों, श्रमिकों, गरीबों, गौपालकों के आर्थिक समृद्धि के लिए काम किया है। हम आदिवासी संस्कृति को बचाने और सहेजने का काम कर रहे हैं। …

Read More »

प्रशासनिक लापरवाही : ढह गया 104 साल पुराना जर्जर सिकोलाभाठा प्राइमरी स्कूल : वोरा ने एक महीने पहले उठाया था स्कूल के खस्ताहाल होने का मुद्दा

द सीजी न्यूज आज सुबह वार्ड नंबर 14 सिकोला भाठा प्राइमरी स्कूल ढह गया। घटना में किसी को चोट नहीं पहुंची है। स्कूल की जर्जर हालत को देखकर पिछले महीने विधायक अरुण वोरा ने स्कूल के नए भवन का निर्माण करने की जरूरत बताई थी। हादसे में बच्चों सहित स्कूल स्टाफ व अन्य लोगों को चोट लगने सहित गंभीर दुर्घटना …

Read More »

मिसल दस्तावेज के लिए रकम मांगने की शिकायत : कलेक्टर ने दिए कार्यवाही के निर्देश

द सीजी न्यूज  कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। समस्याएं और शिकायतें सुनने के बाद कलेक्टर ने संबंधित विभागों को समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिये। जनदर्शन में एक किसान महेन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट के कानूनगो में मुख्य लिपिक द्वारा मिसल सहित अन्य प्रकार के दस्तावेजों पर कार्यवाही के लिए प्रति मिसल …

Read More »

कलेक्टर के निर्देश पर आकस्मिक जांच में सौ से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित मिले : कटेगा वेतन

कलेक्टर के निर्देश पर शासकीय कार्यालय पहुँचे जॉइंट कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार नोटिस जारी कर वेतन काटने के दिए निर्देश द सीजी न्यूज  जांजगीर-चाम्पा। शासकीय कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति समय पर सुनिश्चित करने कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने  बैठक लेकर सभी को निर्देश दिये थे। आज सोमवार को उनके निर्देश पर सयुंक्त कलेक्टर निशा नेताम मंडावी और एसडीएम जांजगीर नंदिनी …

Read More »

राष्ट्रपति चुनाव : प्रदेश के सभी 90 विधायकों ने डाले वोट : सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सीलबंद मतपेटी लेकर जाएंगे नई दिल्ली

द सीजी न्यूज देश के 16 वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज विधानसभा भवन में बनाए गए मतदान केंद्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित सभी 90 विधायकों ने वोट डाले। मतदान सुबह दस बजे शुरू हुआ। मतदान की निर्धारित अवधि खत्म होने के बाद शाम पांच बजे मतपेटी को …

Read More »

नदी में डूबने से कई मौतों के बाद एनीकट के दोनों छोर पर गेट लगाने की तैयारी : वोरा ने शीघ्रता से कार्य पूरा करने दिए निर्देश

द सीजी न्यूज  शिवनाथ नदी के एनीकट कम रपटा के दोनों छोर पर गेट लगाने का काम इसी हफ्ते से शुरू हो जाएगा। वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने हर साल बारिश के मौसम में एनीकट पार करते समय दुर्घटना से होने वाली मौतों पर रोक लगाने जल संसाधन विभाग के अफसरों को गेट लगाने के निर्देश दिये थे। वोरा के …

Read More »

हरेली तिहार के अवसर पर 28 जुलाई से गौठानों में शुरू होगी गोमूत्र की खरीदी

राज्य में पशुपालकों की आय और जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में एक और पहल   द सीजी न्यूज  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राज्य के गौठानों में गौ-मूत्र की खरीदी की तैयारी शुरू हो गई है। प्रथम चरण में इसकी शुरूआत 28 जुलाई हरेली तिहार से प्रत्येक जिले के दो स्वावलंबी गौठानों से की जाएगी। …

Read More »

अनीस और आनंद बने कांग्रेस भवन के कार्यालय प्रभारी

द सीजी न्यूज  दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश और जिले के संगठन प्रभारी गिरीश देवांगन, स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन व विधायक अरुण वोरा, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा की अनुशंसा पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल ने सैय्यद अनीस रज़ा व् आनंद कपूर ताम्रकार को कार्यालय प्रभारी …

Read More »

स्वास्थ्य विभाग के 6 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

द सीजी न्यूज सूरजपुर। कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस.सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करंजी का निःशुल्क कोविड वैक्सीनेसन अमृत महोत्सव के अवसर पर किये जा रहे अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पदस्थ अनुबंध चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्ष अग्रवाल बिना सूचना अनुपस्थित थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कार्य पर …

Read More »

बैंकों के निजीकरण से जमा पूंजी सुरक्षित नहीं रहेगी, उचित नहीं है निजीकरण की मंशा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री से बैंक अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात द सीजी न्यूज  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कांफेडरेशन की छत्तीसगढ़ इकाई के सचिव वाय. गोपाल कृष्णा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ में बैंकिंग सेवाओं और शासकीय योजनाओं व कार्यक्रमों के लक्ष्यपूर्ति और …

Read More »

यूएसए में न्यूक्लियर साइंस इंजीनियरिंग के लिए चयनित छात्र सैयद काजिम ने ​​​​​​​मुख्यमंत्री से की मुलाकात

द सीजी न्यूज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के साथ पेंसिल्वेनिया, स्टेट यूनिवर्सिटी, पेंसिल्वेनिया (यूएसए) में न्यूक्लियर साइंस इंजीनियरिंग के लिए चयनित बिलासपुर विद्यार्थी सैयद काजिम हसन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सैयद काजिम को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मंत्री अमरजीत भगत …

Read More »

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन में 25 से 29 जंलाई तक हड़ताल का संकल्प पारित

विजय लहरे बने कृषि विस्तार अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष : छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शास. कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष बने जीआर चंद्रा द सीजी न्यूज  छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ और छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के संयुक्त प्रांतीय सम्मेलन में 25 जुलाई से 29 जुलाई तक हड़ताल का संकल्प लिया गया। खालसा विद्यालय दुर्ग के सभागार …

Read More »

गंगरेल बांध लबालब : 93 प्रतिशत जलभराव : 14 गेट खोले गए : 45 गांवों में सतर्क रहने कराई गई मुनादी

द सीजी न्यूज ​​​ राज्य में लगातार बारिश के कारण रविशंकर सागर जलाशय (गंगरेल बांध ) में 93 प्रतिशत जलभराव हो चुका है। जल संसाधन संभाग रूद्री के कार्यपालन अभियंता ए.के. पालड़िया ने बताया कि आज दोपहर तीन बजे बांध के 14 गेट खोलकर कुल 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें से 7800 क्यूसेक पानी रेडियल गेट …

Read More »

50 लाख की लागत से यादव समाज छात्रावास का होगा कायाकल्प

द सीजी न्यूज पचरी पारा स्थित यादव छात्रावास का 50 लाख की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। रविवार को वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने यहां होने वाले निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भवन के लिए 30 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। विधायक अरुण वोरा ने भवन निर्माण का भूमिपूजन करते हुए विधायक विकास निधि …

Read More »
error: Content is protected !!