हर सप्ताह गुरुवार को सुुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होगा जनदर्शन द सीजी न्यूज रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आम जनों से मुलाकात का कार्यक्रम ‘जनदर्शन’ 27 जून से शुरू होगा। हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनदर्शन आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के जनदर्शन …
Read More »सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात : छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट व माओवादी विरोधी अभियान की दी जानकारी
द सीजी न्यूज रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अमृतकाल : छत्तीसगढ़ विजन @2047 ‘विजन डॉक्यूमेंट’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसका निर्माण राज्य नीति आयोग …
Read More »बलौदाबाजार आगजनी की घटना में करीब 12 करोड़ रुपए की क्षति का अनुमान : पीड़ितों को बीमा कम्पनी से मिलने लगी राशि
घटना के सभी पहलुओं को समझने पुलिस बारीकी से कर रही जाँच कलेक्टर -एसपी ने भविष्य की रणनीति को लेकर मीडिया से की चर्चा द सीजी न्यूज रायपुर/ सोमवार को बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रेस को सम्बोधित किया। उन्होंने पिछले दिनों जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित कलेक्ट्रेट में हुई …
Read More »मूर्ति दंपति की तीन बेटियां पूरी कर चुकी मेडिकल की पढ़ाई : दो बेटे कर रहे एमबीबीएस : समाज ने किया सम्मान
द सीजी न्यूज भिलाई। सेक्टर-5 निवासी भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी के.कृष्ण मूर्ति व के. तुलसी दम्पत्ति की तीन बेटियां डॉक्टर बन चुकी हैं जबकि दो बेटे एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। जनरल कैटेगरी मे “फ्री” सीट हासिल कर पढ़ाई करने वाले मूर्ति दंपति के इन होनहार भाई-बहनों की उपलब्धि पर तेलुगू समाज गौरवान्वित हुआ है। समाज की ओर …
Read More »स्वरोजगार के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि और पीएम स्वनिधि से मिलेगा लोन
द सीजी न्यूज दुर्ग/ नगर निगम द्वारा बैंकों के माध्यम से स्वरोजगार के लिए लोन उपलब्ध कराने आवेदन जमा कराए जा रहे हैं। नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देशानुसार पसरा-ठेला व घूम-घूम कर व्यवसाय करने वाले शहरी पथ विकेता महिला/पुरुष को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10000/- (दस हजार रुपये) का ऋण 7% वार्षिक ब्याज दर पर बैंक के …
Read More »महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने सभी ग्राम पंचायतों में बनाए जाएंगे महतारी सदन – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
25 सौ वर्गफुट में बनेगा महतारी सदन, ड्रॉइंग-डिजाइन फाइनल महतारी सदन में कमरा, बरामदा, हाल, किचन, स्टोररूम, पेयजल हेतु ट्यूबवेल और सामुदायिक शौचालय जैसी सुविधाएं होंगी द सीजी न्यूज रायपुर। प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने व आपसी समरसता स्थापित करने सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री …
Read More »सीएम साय ने केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का अपने निवास में किया आत्मीय स्वागत : बधाई-शुभकामनाएं दी
द सीजी न्यूज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्यमंत्री तोखन साहू ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का अपने निवास में आत्मीय स्वागत किया और उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के साथ छत्तीसगढ़ में …
Read More »सुकमा जिले में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, दो जवान शहीद : जवानों की शहादत को मुख्यमंत्री ने किया नमन
द सीजी न्यूज रायपुर। सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में दो कोबरा जवान शहीद हो गए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानोंं की शहादत को नमन किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में चल रहे …
Read More »प्रशिक्षण केंंद्र में 40 लाख की लागत से बाउंड्रीवॉल का निर्माण होगा : विधायक ललित चंद्राकर ने किया भूमिपूजन
द सीजी न्यूज दुर्ग/ दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत प्राचार्य कृषक प्रशिक्षण केन्द्र, रुआंबांधा में 40 लाख 40 हजार रुपए की लागत से बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने आज बाउंड्रीवाल निर्माम कार्य प्रारंभ करने विधिवत पूजा अर्चना के साथ भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेन्द्र साहू नेता प्रतिपक्ष, विशेष अतिथि …
Read More »सिटी क्लब में बनेगा स्वीमिंग पुल : विधायक गजेंद्र यादव और कलेक्टर ऋचा प्रकाश ने किया स्थल निरीक्षण : अधिकारियों को दिये निर्देश
तैराकी में भविष्य बनाने वालों को मिलेगा अवसर द सीजी न्यूज दुर्ग। तैराकी में दिलचस्पी रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। दुर्ग में जल्द ही अत्याधुनिक स्वीमिंग पुल बनने वाला है। स्टेशन रोड स्थित सिटी क्लब परिसर में स्वीमिंग पुल का निर्माण किया जाएगा। विधायक गजेंद्र यादव ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। लगभग 1700 वर्ग फीट में पुल …
Read More »NEET स्कैम : पेपर लीक में गुजरात-बिहार के बाद अब महाराष्ट्र कनेक्शन : 2 टीचर हिरासत में लिए गए : शिक्षा मंत्रालय ने सीबीआई को सौंपी जांच
मेडिकल दाखिले की नीट यूजी 2024 परीक्षा में गड़बड़ी की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। इसके साथ ही शिक्षा मंत्रालय ने एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को उनके पद से हटा दिया है। द सीजी न्यूज नीट पेपर लीक मामले में बिहार और गुजरात कनेक्शन के बाद महाराष्ट्र कनेक्शन भी सामने निकलकर आया है। पेपर लीक मामले …
Read More »महापौर धीरज बाकलीवाल ने विधायक गजेंद्र यादव से की मुलाकात : शहर में विकास कार्य कराने शासन से राशि दिलाने का आग्रह किया
विधायक ने दिया उचित पहल करने का आश्वासन : कहा – शहर विकास के लिए राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी द सीजी न्यूज दुर्ग शहर में विकास कार्यों में तेजी लाने आज महापौर धीरज बाकलीवाल ने विधायक गजेंद्र यादव से मुलाकात की। पार्षदों के साथ विधायक निवास पहुंचे महापौर धीरज बाकलीवाल ने विधायक गजेंद्र यादव के साथ करीब …
Read More »परिचर्चा : कलेक्टर ने 1 जुलाई से लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानून के संबंध में दी जानकारी
द सीजी न्यूज राजनांदगांव। कलेक्टर संजय अग्रवाल की उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले नये आपराधिक कानून पर परिचर्चा आयोजित की गई। परिचर्चा में शासकीय व निजी संस्थाओं के डॉक्टर्स, व्यापारी संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए। कलेक्टर ने बताया कि 1 जुलाई से तीन नये आपराधिक कानून लागू हो जाएंगे। भारतीय न्याय संहिता 2023, …
Read More »नीट गड़बड़ी के जरिये हजारों करोड़ का घोटाला हुआ : दस साल में 70 से ज्यादा पेपर लीक, देश के युवाओं का भविष्य खतरे में : भूपेश बघेल
द सीजी न्यूज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नीट परीक्षा और नतीजों में हुए गड़बड़झाले पर भारतीय जनता पार्टी पर तीखे आरोप लगाए हैं। भूपेश बघेल ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि पिछले दस वर्षों में 70 से अधिक पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं, जिससे देश भर के छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। …
Read More »संत कबीर ने सभी धर्मों को एक सूत्र में बांधने का काम किया : विधायक ललित चन्द्राकर
द सीजी न्यूज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के संत कबीर कुटीर सामुदायिक भवन उमरपोटी में कबीर जयंती के उपलक्ष्य में 627 वां कबीर प्रागटय महोत्सव में विधायक ललित चन्द्राकर शामिल हुए। ललित ने सभी संतो को प्रणाम कर कथा श्रवण किया। महोत्सव के दौरान विधायक ललित चन्द्राकर ने वृक्षारोपण कर स्वच्छ और सुंदर वातावरण बनाने का संदेश भी दिया। इस …
Read More »
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal