Breaking News

घटिया सड़क निर्माण : पीडब्लूडी के चार अफसरों पर कार्रवाई : दो इंजीनिययर सस्पेंड, दो को शोकाज नोटिस

प्रमुख अभियंता को निलंबित अधिकारियों के विरुद्ध 15 दिनों में आरोप पत्र तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश कार्यपालन अभियंता और अनुविभागीय अधिकारी को एक सप्ताह में प्रस्तुत करना होगा कारण बताओ नोटिस का जवाब द सीजी न्यूज रायपुर। लोक निर्माण विभाग ने सड़क उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य के जिम्मेदार अधिकारियों पर …

Read More »

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत दुर्ग ब्लॉक के लिए 98.66 लाख रुपए स्वीकृत

द सीजी न्यूज दुर्ग/ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए विकासखण्ड दुर्ग के दुर्ग नगर विधानसभा के 32 कार्यो के लिए 98 लाख 66 हजार 667 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक गजेन्द्र यादव द्वारा अनुशंसित उक्त कार्यो का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग …

Read More »

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने विशेष अभियान चलाने दिये निर्देश

सड़क पर निर्माण साम्रगी रखने व अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्यवाही यातायात अवरूद्ध कर रहे सड़क पर खड़े वाहनों को हटाने चलेगा संयुक्त अभियान कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने की सड़क सुरक्षा की समीक्षा, ब्लैक-स्पॉट्स पर सुधार कार्य जल्द पूरा करने दिए निर्देश शाम 6 से 9 के बीच होती है सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं, ड्रंक एंड ड्राइव है प्रमुख …

Read More »

स्थानांतरित पटवारियों को चेतावनी सूचना जारी

द सीजी न्यूज दुर्ग/ कार्यालय कलेक्टर (भूमि अभिलेख अनुभाग) जिला दुर्ग (छ.ग.) ने स्थानांतरित पटवारियों के लिए चेतावनी सूचना जारी की है। चेतावनी सूचना में कहा गया है कि 16 फरवरी को जारी आदेश के तहत उन पटवारियों का स्थानांतरण कर दिया है, जो दुर्ग जिले के अंतर्गत एक ही तहसील में पदस्थ थे। तहसील दुर्ग, पाटन, धमधा, अहिवारा, भिलाई-03 …

Read More »

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता का निधन

द सीजी न्यूज रायपुर/ प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्ता देवी अग्रवाल का 91 वर्ष की आयु में आज निधन हो गया। अपने पीछे वे भरा पूरा परिवार छोड़ गई। वे अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक व समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी और समाजसेवी गोपालकृष्ण अग्रवाल, शिक्षा,संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश …

Read More »

अमेरिका में स्पोर्ट्स कार का नंबर – BHILAI 1 : भिलाई में पले-बढ़े रामानंद ने सुदूर देश में अपने भिलाई को ऐसे संजोया

द सीजी न्यूज भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई में पले-बढ़े वरिष्ठ इंजीनियर एमवी रामानंद बीते 4 दशक से अमेरिका में रहने के बावजूद अपने बचपन के शहर को नहीं भूले हैं। बीते बरसों में उन्होंने अपने भिलाई को आदरांजलि देने एक अनूठी पहल की है। उनकी इस पहल की वजह से अमेरिकावासियों को भिलाई के नाम से रूबरू होने का मौका मिल …

Read More »

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना गौरवान्वित करने वाला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री से वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल विजेता स्नेहा बंजारे ने की सौजन्य मुलाकात द सीजी न्यूज रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप, दुबई में सिल्वर मेडल विजेता स्नेहा बंजारे ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने पर …

Read More »

कांग्रेसियों ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि : पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शुक्ल की जयंती मनाई : लोकसभा चुनाव से पहले घर-घर जाकर बताएंगे मोदी सरकार की नाकामियां

द सीजी न्यूज दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा कसारीडीह आज़ाद चौंक पर अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि व अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. श्यामा चरण शुक्ल की जंयती मनाई गई। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को याद करते हुए कांग्रेस नेताओं ने पुष्पांजलि  अर्पित की। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. श्यामा चरण शुक्ल की तस्वीर पर माल्यार्पण …

Read More »

उरला के हमर क्लीनिक में एक माह से डॉक्टर नहीं आ रहे : एक और हमर क्लीनिक खुला ही नहीं : इलाज के लिए भटक रहे मरीज : स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त न होना दुर्भाग्यजनक : वोरा

द सीजी न्यूज उरला वार्ड के पार्षद बृजलाल पटेल सहित वार्ड के नागरिकों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा से वार्ड के हमर क्लीनिक में स्वास्थ्य सुविधाएं ठप होने की शिकायत की है। शिकायत करते हुए नागरिकों ने बताया कि उरला में स्थित हमर क्लीनिक में पिछले एक माह से डॉक्टर नहीं आ रहे हैं। उरला में ही आईएचएसडीपी आवासों …

Read More »

छत्तीसगढ़ सरकार का विद्यार्थियों के हित में बड़ा निर्णय : एक शिक्षा सत्र में दो बार होगी बोर्ड परीक्षाएं

प्रथम परीक्षा माह मार्च एवं द्वितीय परीक्षा माह जून-जुलाई द्वितीय परीक्षा में पूरक और सभी विषयों में अनुत्तीर्ण छात्र भी हो सकेंगे शामिल द्वितीय परीक्षा का परीक्षा परिणाम दोनों परीक्षाओं में से विषयवार अधिक प्राप्तांक के आधार पर होगा तैयार द सीजी न्यूज रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया गया …

Read More »

छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को गति देने रोड मैप तैयार

द सीजी न्यूज रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में छत्तीसगढ़ को विकसित और समृ़द्ध राज्य बनाने के लिए रोड मैप की स्पष्ट रूपरेखा भी दिखती है। छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में सेवाक्षेत्र को बढ़ावा देने की रणनीति शामिल की गई है। आईटी सेक्टर, हेल्थ डेस्टिनेशन, ईको-टूरिज्म सर्किट, वेडिंग डेस्टिनेशन, बिजनेस टूरिज्म, कान्फ्रेंस डेस्टिनेशन जैसे नये उभरते हुए …

Read More »

कुरूद एरिया में मिल्क रूट और चिलिंग प्लांट की स्थापना की जाएगी : मीसाबंदियों की सम्मान निधि फिर शुरू होगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री साय के विभागों के लिए 8421 करोड़ 82 लाख रुपए की अनुदान मांगे पारित दुर्ग संभाग में एन्टी करप्शन ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय की होगी स्थापना द सीजी न्यूज रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से संबद्ध विभागों के लिए विधानसभा में 8421 करोड़ 82 लाख 8 हजार रुपए की अनुदान मांगें चर्चा के बाद ध्वनिमत से पारित कर दी …

Read More »

वर्षों से एक ही स्थान पर जमे अधिकारी, कर्मचारियों का स्थानांतरण करने और संलग्न कर्मचारियों को मूल पदस्थापना कार्यालय में भेजने की मांग : दुर्ग-भिलाई पालक संघ ने जनदर्शन में दिया ज्ञापन

द सीजी न्यूज दुर्ग-भिलाई पालक संघ ने लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षा विभाग सहित सभी विभागों में 3 वर्ष या इससे अधिक समय से एक ही स्थान पर जमे अधिकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर की मांग की है। पालक संध के अध्यक्ष नासिर खोखर, महासचिव अनिल जायसवाल, उपाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने आज छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले …

Read More »

शहादत को नमन : गृह मंत्री विजय शर्मा ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी : परिजनों को ढाढ़स बंधाया

शहीद का पार्थिव देह गृह ग्राम जिला बलिया रवाना अंतिम संस्कार गृह ग्राम असनवार में होगा द सीजी न्यूज दुर्ग / प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज भिलाई पहुंचकर शहीद जवान राम आशीष यादव के पार्थिव देह पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होने शहीद जवान के भिलाई स्थित निवास गृह में शहीद राम आशीष की धर्मपत्नी मंजू यादव …

Read More »

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के फटे जूतों पर नजर पड़ी तो विधायक गजेंद्र यादव ने फौरन मंगवाए बाजार से नये जूते : बच्चे बोले – थैंक यू विधायक जी …

द सीजी न्यूज दुर्ग। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम में जब बच्चे पुरस्कार लेने मंच पर पहुँचे, तब विधायक गजेंद्र यादव की नजर बच्चों के फटे हुए जूतों पर पड़ी। उन्होंने स्कूल स्टॉफ को बुलाकर इस संबंध में जानकारी ली। बताया गया कि इन बच्चों के पालक श्रमिक वर्ग से हैं। विधायक गजेंद्र यादव ने ऐसे सभी बच्चों …

Read More »
error: Content is protected !!