Breaking News

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के नवनियुक्त चेयरमेन वोरा को बधाई देने पहुंचे वोरा निवास, कहा कार्पोरेशन का काम काफी महत्वपूर्ण

द सीजी न्यूज दुर्ग में आज प्रदेश के दो सीधे-सरल व्यक्तित्व के जनप्रतिनिधियों की आत्मीयता और सहज-सरल स्वभाव का उदाहरण देखने मिला। प्रदेश के खाद्य एवम नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत आज अचानक वोरा निवास पहुंच गए। वोरा को हाल ही में स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन का चेयरमेन नियुक्त किया गया है। भगत ने वोरा को कार्पोरेशन का चेयरमेन नियुक्त …

Read More »

मुख्यमंत्री से स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरूण वोरा ने मुलाकात की

द सीजी न्यूज  छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के नवनियुक्त चेयरमेन व विधायक अरूण वोरा ने आज रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की और कार्पोरेशन का चेयरमेन नियुक्त किए जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। वोरा ने मुख्यमंत्री से कहा कि कार्पोरेशन की व्यवस्थाओं और सेवाओं का स्तर बेहतर बनाया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के प्रशासनिक …

Read More »

स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन बनने के बाद दिल्ली से लौटे वोरा का जोरदार स्वागत, घंटो तक जश्न का माहौल

वोरा निवास के अलावा नगर निगम मुख्यालय में भी बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा समर्थकों ने बांटी मिठाई, पटाखे फोड़कर किया खुशी का इजहार    कार्पोरेशन की सेवाओं की गुणवत्ता का स्तर बेहतर करने के साथ वित्तीय स्थिति को और सुदृढ़ करना लक्ष्य – वोरा द सीजी न्यूज छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के नवनियुक्त चेयरमेन व विधायक …

Read More »

वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन बने वोरा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति जताया आभार

जनभावनाओं पर खरा उतर रही भूपेश सरकार – वोरा द सीजी न्यूज वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा को वेयर हाउसिंग निगम का अध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही वोरा समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। वोरा इस समय दिल्ली प्रवास पर हैं। निगम अध्यक्ष बनाने की खबर मिलते ही वोरा समर्थक बड़ी संख्या में उनके निवास पर जुटने लगे। …

Read More »

आनंद विहार कॉलोनी के बिल्डर सुभाष कुशवाहा के खिलाफ एफआईआर दर्ज, अफसरों ने नगर निगम एक्ट के उल्लंघन के मामले में पकड़ी कई गड़बड़ियां

द सीजी न्यूज दुर्ग नगर निगम प्रशासन ने बोरसी वार्ड में बने आनंद विहार कॉलोनी के डायरेक्टर सुभाष कुशवाहा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कॉलोनी में रहने वाले लोगों और निगम प्रशासन के साथ धोखाघड़ी के मामले में पद्ननाभपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। कॉलोनी के निवासियों ने कई बिंदुओं पर नगर निगम में शिकायत की थी। …

Read More »

लैंड मार्क डेवलपर्स ने 6 मंजिला इमारत की परमीशन ली, बनाई 7 मंजिला, आनंद विहार कॉलोनी के निवासियों के साथ धोखाघड़ी की शिकायत की जांच करने पहुंचे अफसर

कॉलोनाइजर एक्ट का उल्लंघन किया गया  6 मंजिला बिल्डिंग की परमीशन, बना दिया 7 मंजिला इमारत   कॉलोनीवासियों की शिकायत पर नगर निगम, राजस्व विभाग और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की संयुक्त टीम ने जांच की द सीजी न्यूज बोरसी और पोटिया में आनंद विहार कॉलोनी फेस 1, 2, 3 के निर्माण में हुई अनियमिताओं की जांच शुरू हो गई …

Read More »

दो माह से 2836 निराश्रित पेंशनधारी लगा रहे थे निगम-बैंक का चक्कर, विधायक वोरा ने विभाग से मंजूरी दिलाई, 9 लाख 33 हजार रु.जारी

द सीजी न्यूज कोरोना और लॉकडाउन के संकटकाल में बैंक व नगर निगम कार्यालय के कामकाज में रुकावट के कारण हजारों निराश्रित पेंशनधारियों की पेंशन की राशि जारी नहीं हो पाई। करीब 2836 पेंशनधारी पिछले दो माह से नगर निगम और बैंक के चक्कर काट रहे थे। विधायक अरूण वोरा को इसका पता चलने पर उन्होंने नगर निगम के अफसरों …

Read More »

11 एकड़ एरिया में अवैध प्लाटिंग की तैयारी, नगर निगम ने तोड़ दी बाउंड्रीवाल

द सीजी न्यूज दुर्ग शहर में बोरसी वार्ड 51 के आगे धनोरा रोड पर कदम प्लाजा के पास 11 एकड़ भूमि में अवैध प्लाटिंग पर आज नगर निगम का बुलडोजर चला। यहां अवैध प्लाटिंग करने बाउंड्रीवाल सहित रोड निर्माण जैसे कार्य कराए गए थे। इसकी रिपोर्ट मिलने पर निगम कमिश्नर इंद्रजीत बर्मन के आदेश पर कॉलोनी के लिए बनाए गए …

Read More »

साइकिल चलाते हुए समस्याएं देखने निकले विधायक, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि पर विरोध जताया

केंद्र सरकार के फैसलों से आम जनता की आर्थिक स्थिति चरमराई, लगातार बढ़ रही है महंगाई – वोरा द सीजी न्यूज देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 21 वें दिन बढ़ोतरी के खिलाफ आज विधायक अरूण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने साइकिल चलाकर विरोध जताया। वोरा समेत कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना …

Read More »

दुर्ग में बनेगा इंडोर स्टेडियम, स्पोर्ट्स फैसिलिटी बढ़ेगी, सौंदर्यीकरण के काम भी होंगे, कलेक्टर के साथ महापौर व अन्य जनप्रतिनिधियों ने बनाया प्लान

कलेक्टर ने दुर्ग नगर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में एमआईसी सदस्यों ने कलेक्टर से की चर्चा द सीजी न्यूज महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में दुर्ग निगम के एमआईसी सदस्यों ने कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे से चर्चा करते हुए दुर्ग शहर के विकास की रूपरेखा खींची। बैठक में …

Read More »

कॉलेज परिसर में 23 लाख रु. की लागत से बनेगा इंटकवेल, विधायक वोरा ने किया भूमिपूजन

द सीजी न्यूज जिले के सबसे बड़े कॉलेज विश्वनाथ यादव तामस्कर विज्ञान महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं और कॉलेज स्टॉफ को अब पीने के पानी की समस्या से निजात मिलेगी। विधायक अरुण वोरा की पहल पर यहां 23 लाख रुपए की लागत से इंटकवेल का निर्माण किया जाएगा। बीते कई साल से साइंस कालेज में पानी की कमी की …

Read More »

मुख्यमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता के कारण केंद्र कर रहा छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार – वोरा

– गरीब कल्याण योजना में एक भी जिला शामिल ना करने पर विधायक वोरा ने लगाया आरोप द सीजी न्यूज गरीब कल्याण रोजगार अभियान में छत्तीसगढ़ राज्य से एक भी जिले को शामिल न करने पर विधायक अरुण वोरा ने केंद्र सरकार पर कांग्रेस शासित राज्यों की जनता के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री …

Read More »

हे सरकार… ये क्या हो रहा है … लगातार 15 वें दिन बढ़े पेट्रोल, डीज़ल के दाम, टूटा रिकॉर्ड

रविवार को पेट्रोल, डीज़ल की कीमतें 35 पैसे और 60 पैसे बढ़ी, डीज़ल की कीमत ने नया रिकॉर्ड बनाया द सीजी न्यूज कोरोना के संकट काल में केंद्र सरकार को आर्थिक संकट से जूझ रही जनता को राहत मिलना था, लेकिन मोदी राज में उलटी गंगा बह रही है। रविवार को पेट्रोल-डीज़ल की दरें फिर बढ़ गई। इस बार नए …

Read More »

10 साल से डेयरी संचालकों को गोकुल नगर में शिफ्ट नहीं कर पाया नगर निगम, फिर शुरू की नोटिस और जुर्माना वसूली कार्रवाई, एक और डेयरी संचालक पर 10 हजार रु. जुर्माना

द सीजी न्यूज कई बार नोटिस देने के बावजूद गंजपारा नदी रोड स्थित डेयरी के संचालक नंद किशोर यादव पर 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया।नंद किशोर यादव की डेयरी से रोज नदी रोड की नाली में गोमूत्र और गोबर डाला जाता है। इसके कारण आसपास का वातावरण प्रदूषित रहता है। निगम अधिकारियों ने उन्हें गोकुल नगर में आवंटित जमीन …

Read More »

70 करोड़ के विकास कार्यों की विधायक वोरा ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने दिए निर्देश

द सीजी न्यूज विधायक अरुण वोरा ने शहर में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को समयसीमा में पूरा करने कहा है। वोरा ने गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। लोक निर्माण सेतु विभाग के 70 करोड़ के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान वोरा ने कहा कि जनता की सुविधा के …

Read More »
error: Content is protected !!